{"_id":"5e413d468ebc3ee5bc0e3229","slug":"dolphin-found-in-canal-of-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी के गांव में नहर में मिली भारी-भरकम डॉल्फिन मछली, लोगों के लिए बनी कौतूहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी के गांव में नहर में मिली भारी-भरकम डॉल्फिन मछली, लोगों के लिए बनी कौतूहल
Mon, 10 Feb 2020 05:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Feb 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
नहर में मिली डॉल्फिन
- फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी के एक गांव की नहर में शारदा सहायक नहर से बहकर एक डॉल्फिन मछली आ गई। गांव की नहर में भारी-भरकम मछली देखते हुए लोगों का मजमा लग गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर वन विभाग की टीम पहुंची। हालांकि, इस दौरान भारी-भरकम डॉल्फिन लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गई।
दरअसल, जिले के ब्लॉक दरियाबाद के ग्राम सरैंया चमारान के पास नहर में डॉल्फिन मछली भटककर आ गई। सोमवार सुबह गांव सरैंया चमारान के लोगों ने इसे देखा तो कुछ ही देर में भीड़ लग गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन विभाग टीम को सूचना दी।