{"_id":"63cafbdb982ea3217b32377a","slug":"dogs-chase-deer-and-bite-gw-reporters-news-lko6673562134-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जंगल से भटक कर आए हिरन पर कुत्तों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जंगल से भटक कर आए हिरन पर कुत्तों का हमला
विज्ञापन
सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के मस्तेमऊ में शुक्रवार की शाम एक हिरन को कुत्तों ने दौड़ा लिया और उसे काटकर जख्मी कर दिया।
सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों की मदद से हिरन को स्कूल में बंद कराया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम हिरन को लेकर चली गई।
शाम करीब छह बजे मस्तेमऊ स्थित मां कलावती कॉन्वेंट स्कूल के पास एक हिरन भटक कर आ गया। यह देख कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए हिरन स्कूल परिसर में घुस गया।
यह देख रामकुमार यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एचसीएल चौकी इंचार्ज दीपक पांडेय ने हिरन को ग्रामीणों की मदद से स्कूल में बंद करा दिया। हालांकि, कुत्तों ने उसे काटकर जख्मी कर दिया।
सूचना पर वन दरोगा योगेश मिश्रा की अगुवाई में वनकर्मी नीरज यादव व रामसुख गांव पहुंचे और हिरन को लेकर चले गए।
वन दरोगा के मुताबिक, कैंट इलाके में गोमती किनारे जंगल में हिरन रहते हैं। वहीं से भटक कर गांव में आ गया होगा। हिरन को अमेठी स्थित कार्यालय कैंपस में निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
हिरन मामूली रूप से जख्मी है। प्राथमिक उपचार दिया गया है। स्वस्थ होने पर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।