फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dogs attacked on three boys in lucknow

लखनऊ में आवारा कुत्तों का आतंक, इन इलाकों में बच्चों को किया जख्मी

Wed, 16 May 2018 01:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 May 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
dogs attacked on three boys in lucknow
कुत्तों के हमले में जख्मी - फोटो : amarujala
लखनऊ में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इंदिरा नगर और गोमती नगर के बीच कुत्तों ने तीन बच्चों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। लोहिया अस्पताल में उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। कुछ दिन पहले डालीगंज इलाके में कई बच्चों व बड़ों को शिकार बना चुके कुत्तों का आतंक अब इंदिरा नगर व गोमती नगर में शुरू हो गया है।
विज्ञापन


गोमती नगर के विभूति खंड के बेनन पुरवा गांव निवासी सुजीत लोहिया अस्पताल में अपने दो साल के बेटे श्री चंद्र लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेेटे को कुत्ते ने बुरी तरह से काट डाला। सुजीत ने बताया कि अगर वे वहां नहीं आते तो कुत्ते बच्चे की जान ही ले लेते। वहीं, इंदिरा नगर निवासी बहादुर ने बताया कि घर के बाहर खेल रहे बेटे अरुण (4) पर अचानक कुत्तों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


बच्चे की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़ने को लेकर कई बार शिकायत की, गई मामला सिफर है। वहीं, सेक्टर आठ निवासी सुषमा के बेटे विकास को भी कुत्तों ने बुरी तरह से घायल कर दिया है। सुषमा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है लेकिन इंजेक्शन लगवाने आना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगंज के सेक्टर आई में कुत्तों का आतंक इस कदर है कि पिछले दिनों एक महिला को कुत्ते ने इस तरह जख्मी किया है कि अस्पताल में उन्हें 24 टांके लगाने पड़े। अलीगंज निवासी नीतू सिंह ने बताया कि पीड़िता का इलाज विवेकानंद अस्पताल में कराया जा रहा है। हादसे के बाद नगर निगम में शिकायत भी की, गई लेकिन आज तक कुत्तों को नहीं पकड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed