फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Documents verification for group c recruitment will be held from 19 Feb.

UPSSSC: प्राविधिक सहायक पदों पर भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों का परीक्षण 19 फरवरी से

Thu, 11 Feb 2021 10:43 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Feb 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
Documents verification for group c recruitment will be held from 19 Feb.
- फोटो : amar ujala

कृषि सेवा (वर्ग-3) में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए 745 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के परीक्षण 19 से 25 फरवरी के बीच होगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


आयोग की सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का मिलान आयोग के पिकप भवन स्थित कार्यालय में प्रतिदिन तीन पालियों में होगा। पहली पाली में सुबह 10 बजे, दूसरी में दोपहर 12 बजे और तीसरी पाली में दोपहर 3 बजे से प्रमाण पत्रों का परीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक पाली में 45-45 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


निर्धारित पाली में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम मौका देते हुए 25 फरवरी को बुलाया जाएगा। हालांकि इसके लिए अभ्यर्थी को अनुपस्थित रहने का कारण बताते हुए आवेदन देना होगा। वह 24 फरवरी की शाम 5 बजे तक आयोग में उपस्थित होकर या आयोग के ईमेल आईडी upsssc2014@gmail.com पर आवेदन दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 8 से 29 अक्तूबर-2020 तक हुए प्रमाण पत्रों के सत्यापन में शामिल न होने वाले अभ्यर्थियों को भी अंतिम मौका देते हुए 25 फरवरी को ही बुलाया गया है। मगर उन्हें 18 फरवरी की शाम 5 बजे तक आयोग में स्वयं आकर या ईमेल आईडी पर सूचना देनी होगी।

विभाग को भेजी कनिष्ठ सहायक के 114 पदों पर भर्ती की संस्तुति

यूपीएसएसएससी ने महानिरीक्षक निबंधन में नियंत्रणाधीन कनिष्ठ सहायक (विशेष चयन) के रिक्त 115 में 114 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची निबंधन विभाग को भेज दी गई। एक मात्र अभ्यर्थी जो औपबंधिक रूप से चयनित किया गया था के आवेदन पत्र की जांच के बाद कार्यवाही किया जाने की प्रक्रिया चल रही है।

चयनित अभ्यर्थियों में अनुसूचित जाति के 56, अनुसूचित जनजाति के 16 व अन्य पिछड़ा वर्ग के 43 अभ्यर्थी शामिल हैं। इनमें 22 महिलाएं, एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, एक भूतपूर्व सैनिक व दो दिव्यांग अभ्यर्थी क्षैतिज आरक्षण के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed