{"_id":"629b4a42e32ab058df05fca3","slug":"doctors-gave-a-woman-new-life-in-balrampur-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur Hospital: ढाई घंटे तक सर्जरी करने के बाद डॉक्टरों ने महिला के पेट से निकाला चार किलो का ट्यूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur Hospital: ढाई घंटे तक सर्जरी करने के बाद डॉक्टरों ने महिला के पेट से निकाला चार किलो का ट्यूमर
Sat, 04 Jun 2022 05:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Jun 2022 05:34 PM IST
सार
बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर महिला को एक नई जिंदगी दी। उन्होंने ढाई घंटे तक ऑपरेशन करने के बाद महिला के पेट से चार किलो का ट्यूमर निकाला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर 105 किलो वजन वाली महिला मरीज के पेट से चार किलो का ट्यूमर निकाला। डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी इसलिए जटिल थी, क्योंकि मरीज का बीपी कंट्रोल नहीं हो रहा था। इसके अलावा उन्हें कई अन्य बीमारियां भी थीं। ऑपरेशन के दौरान मरीज की हालत बिगड़ सकती थी। लिहाजा कई अस्पतालों ने सर्जरी करने से हाथ खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि बीते हफ्ते चारबाग की रहने वाली महिला (45) ने ओपीडी में दिखाया था। महिला पेट दर्द व सूजन की शिकायत लेकर आई थी। जांच रिपोर्ट में महिला की बच्चेदानी में ट्यूमर दिखा। डॉक्टरों की टीम ने शुक्रवार को ऑपरेशन कर करीब चार किलो के ट्यूमर को बच्चेदानी समेत निकाल दिया। ऑपरेशन में करीब ढाई घंटे लगे।
विज्ञापन
इसलिए जटिल थी सर्जरी
डॉ. एसआर समद्दर ने बताया कि महिला का वजन करीब 105 किलो था। उसे बीपी संग थायरॉइड की समस्या थी। ऐसे में ऑपरेशन के दौरान खतरा हो सकता था। इसलिए पहले दवाओं के जरिए बीपी व थायरॉइड को काबू किया गया था, जिसके बाद ही ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
इस टीम का रहा सहयोग
ऑपरेशन टीम में डॉ. एसआर समद्दर, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. भास्कर के अलावा उमा व सीमा और रेजिडेंट मो. अनस मौजूद रहे।