डॉक्टर ने की बच्चेदानी की गलत सर्जरी, अंदर छोड़ दिया मांस का टुकड़ा, आफत में फंसी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियांव में आईआईएम रोड स्थित फेमस हेल्थ केयर अस्पताल में डॉक्टर ने न सिर्फ बच्चेदानी की गलत सर्जरी की बल्कि मांस का टुकड़ा भी अंदर ही छोड़ दिया। नतीजा ये निकला कि गलत सर्जरी से टांकों से गांठें पड़ गई, वहीं महिला के पेट में संक्रमण फैल गया। लोहिया संस्थान में 20 सितंबर को महिला का दोबारा ऑपरेशन किया गया।
मरीज के पति ने निजी अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये वसूलने, शिकायत पर धमकी देने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पति ने बीते शुक्रवार रात थाने में अस्पताल के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मड़ियांव मुबारकपुर निवासी सतीश कुमार की पत्नी सताना (38) के पेट मे दर्द होने पर उसे आईआईएम रोड स्थित फेमस हेल्थ केयर अस्पताल दिखाया। वहां अस्पताल के संचालक डॉ. हरिओम गुप्ता ने बच्चेदानी में गांठ होने की बात कहकर ऑपरेशन कराने की बात कही। पति का कहना है कि 14 मार्च की शाम डॉ. हरिओम गुप्ता ने ऑपरेशन कर दिया। इसके एवज में उससे 86 हजार रुपये वसूले गए।
आरोप है कि ऑपरेशन के बाद मर्ज और भी बढ़ गई। मरीज ने दोबारा दिखाया तो डॉक्टर ने दवा लिखकर टरका दिया। आरोप है कि छह माह तक चले इलाज में 80 हजार रुपये और वसूल किए गए। पति का आरोप है कि इलाके का रहने वाला एक युवक निजी अस्पताल का दलाल है। उसने सस्ता व बेहतर इलाज मुहैया कराने का झांसा देकर अस्पताल भेजा था।
लोहिया संस्थान में हुआ दोबारा ऑपरेशन
मरीज की हालत बिगड़ती देख पति उसे लोहिया संस्थान ले आया। जांच के बाद डॉक्टरों ने पहले हुए ऑपरेशन में मांस का टुकड़ा अंदर छूटने से संक्रमण व टांके गलत तरीके से लगने से उसमें गांठ पड़ने की बात कही। लोहिया संस्थान के डॉक्टरों ने 20 सितंबर को महिला का दोबारा ऑपरेशन किया। पीड़िता का कहना है पूर्व में हुए ऑपरेशन में गलती होने से दूसरा ऑपरेशन भी सफ ल नहीं हुआ।
सीएमओ को भेजेंगे रिपोर्ट
मड़ियांव के इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीएमओ को सभी जांच रिपोर्ट भेजी जा रही है। वहां से गलत इलाज होने की मुहर लगेगी तो आगे की कार्रवाई होगी।