फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctor accused of attempted conversion claims he is a bachelor, committee asks for proof

Lucknow News: धर्मांतरण के प्रयास के आरोपी डॉक्टर ने खुद को बताया कुंवारा, कमेटी ने मांगे सबूत

Tue, 23 Dec 2025 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Doctor accused of attempted conversion claims he is a bachelor, committee asks for proof
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू में धर्मांतरण के प्रयास का मामला बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कुलपति के निर्देश पर इसे विशाखा कमेटी को सौंप दिया गया। कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभ में पीड़ित रेजिडेंट डॉक्टर और आरोपी पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान आरोपी डॉक्टर ने खुद को कुंवारा बताया, तो कमेटी ने उससे कुंवारे होने के सबूत मांगे हैं।
विज्ञापन

जांच का जिम्मा मिलने के बाद विशाखा कमेटी ने पहले पीड़िता और आरोपी डॉक्टर को कई बार फोन किया, संपर्क नहीं हो सका, जिसके बाद दोनों को व्हाट्सएप के जरिये लिखित सूचना भेजी गई। इसके बाद दोनों से संपर्क हो पाया। इस दौरान आरोपी रेजिडेंट ने बीमारी का हवाला देकर छुट्टी मांगी, लेकिन विभागाध्यक्ष ने छुट्टी देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद पीड़िता और आरोपी दोनों विशाखा कमेटी के समक्ष पेश हुए। दोनों के बयान दर्ज किए गए। कमेटी के सामने आरोपी डॉक्टर ने खुद को कुंवारा बताया और पूर्व में एक अन्य महिला डॉक्टर से शादी की बात से इन्कार किया। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि पीड़िता ने लिखित शिकायत में आरोपी की पहली डॉक्टर पत्नी का उल्लेख किया है, इसलिए कमेटी ने आरोपी से कुंवारा होने के सबूत मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी ने कहा है कि शिकायत में जिन महिला डॉक्टर का जिक्र है, उन्हें भी पेश किया जाए। यदि यह संभव नहीं हुआ तो आरोपी को शपथपत्र देना होगा, जिसमें कुंवारा होने और किसी भी वैवाहिक या निजी संबंध से इन्कार दर्ज हो। जांच देर रात तक चली और मंगलवार को निर्णय लिए जाने की संभावना है।


यह है मामला

केजीएमयू पैथोलॉजी विभाग में पश्चिम बंगाल की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के पिता ने उत्तराखंड के खटीमा निवासी पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर पर बेटी का धर्मांतरण कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायत मुख्यमंत्री और राज्य महिला आयोग को भेजी गई है। पिता का आरोप है कि आरोपी ने शादी से पहले धर्म बदलने का दबाव बनाया और इन्कार करने पर लगातार परेशान किया। इसी कारण 17 दिसंबर को पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसका इलाज ट्रॉमा सेंटर की आईसीयू में चला और शुक्रवार को हालत में सुधार के बाद डिस्चार्ज किया गया।
Iविभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। मैं पीड़िता के साथ हूं और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का पक्षधर हूं।I
I- डॉ. सुरेश बाबू, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष, केजीएमयूI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article