फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dl and registration suspended

Lucknow News: 221 डीएल, 4903 वाहनों के पंजीकरण निलंबित

Tue, 26 Aug 2025 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
dl and registration suspended

विज्ञापन
परिवहन विभाग की कार्रवाई
126 बाइक सवारों के डीएल निलंबन कार्रवाई में हैं शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पांच बार या उससे अधिक बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 221 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस व 4903 वाहनों के पंजीकरण निलंबित कर दिए गए हैं। दो हजार से अधिक लोगों के डीएल व पंजीकरण निलंबन का नोटिस भेजा गया है।
यातयात नियमों का पालन नहीं करने वालों को लेकर परिवहन विभाग सख्त रवैया अपना रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने बार-बार नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों की सूची आरटीओ को भेजी गई है। व्यावसायिक और सवारी वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए नौ हजार से अधिक की सूची भेजी गई थी। इसमें 70 फीसदी चालान इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के कैमरों से हुए। पांच बार या उससे अधिक बार चालान के बाद भी किसी ने लगाए गए जुर्माना को नहीं भरा। इसके तहत ही जुलाई में आरटीओ ने 253 डीएल और पंजीकरण निलंबित किए थे। इसी क्रम में जिन्हें नोटिस भेजा गया और जवाब नहीं दिया। ऐसे 221 लोगों के डीएल और 4903 वाहनों के पंजीकरण निलंबित कर दिए गए हैं। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दो हजार और वाहनों के स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। जवाब नहीं आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
126 बाइक सवारों के डीएल निलंबित
ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले जिन 221 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उसमें 126 बाइक सवार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आटो व अन्य वाहन चालक इसमें शामिल हैं। बाइक सवारों में सिग्नल जंप करने वाले, बगैर हेल्मेट, ट्रिपल सवारी, रांग साइड के मामले हैं। इसके अलावा जिन 4903 वाहनों के पंजीकरण निलंबित किए गए हैं, उसमें छोटे व्यावसायिक वाहनों की संख्या अधिक है, जो कि लगभग 2900 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed