फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   district magistrate scold principal on panting school with Saffron color

स्कूल में चढ़ा भगवा रंग देख भड़कीं डीएम शीतल वर्मा, तुरंत पुतवाया सफेद

Sun, 10 Dec 2017 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 10 Dec 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
district magistrate scold principal on panting school with Saffron color
आदेश के बाद स्कूल को रंगता पुताई कर्मी।

बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ करने शनिवार को रूपपुर कृपा गांव के परिषदीय विद्यालय पहुंचीं डीएम शीतल वर्मा स्कूल भवन का भगवा रंग देखकर भड़क उठीं।

विज्ञापन


उन्होंने तुरंत प्रधान को तलब कर फटकार लगाई। डीएम के फटकारने पर प्रधान ने स्कूल भवन की सफेद रंग से रंगाई पुताई शुरू करा दी। करीब तीन दिन पूर्व इन स्कूल भवनों का रंग भगवा किए जाने की खबर प्रकाश में आई थी।
विज्ञापन


डीएम करीब 11.30 बजे गांव पहुंची थीं। उनकी नजर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पर पड़ी तो तत्काल ग्राम प्रधान को तलब किया और भगवा रंग से स्कूल भवन की पुताई कराने का कारण पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ग्राम प्रधान कोई जवाब नहीं दे सके। डीएम की फटकार के बाद ग्राम प्रधान ने सफेद कलर मंगवाकर स्कूल भवन की रंगाई पुताई शुरू करा दी।

शासन से चालू सत्र में रंगाई पुताई को मिलने वाली धनराशि इस बार अभी तक आवंटित नहीं की गई है। विद्यालय की रंगाई पुताई के लिए प्रत्येक विद्यालय को पांच हजार रुपये की धनराशि आवंटित की जाती है।


जो विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी जाती है। इधर रंगाई पुताई की धनराशि न मिलने पर जिले के अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों द्वारा अपनी जेब से महंगा डिस्टेंपर मंगाकर मनचाहे रंग से पुताई कराई जा रही है।

जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने कहा कि स्कूलों का रंग शासनादेश के तहत होना चाहिए। इसी के चलते स्कूलों का रंग सफेद करने के निर्देश दिए हैं। यदि स्कूलों का रंग नहीं बदलता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed