फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dispute in management in centenial college

स्कूल का ताला न खुला तो सड़क पर चलाएंगे क्लास, लखनऊ में सेंटीनियल इंटर कॉलेज के शिक्षकों की चेतावनी

Thu, 07 Jul 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
dispute in management in centenial college
लखनऊ। प्रबंधतंत्र विवाद के चलते बंद सेंटीनियल इंटर कॉलेज खुलवाने को लेकर शिक्षाधिकारी अभी तक स्कूल कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं। इस बीच स्कूल के शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि बृहस्पतिवार को यदि स्कूल का ताला नहीं खुला तो वे गेट के सामने सड़क पर ही क्लास चलाएंगे।
विज्ञापन

सेंटीनियल इंटर कॉलेज में कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होती है। इसमें करीब 10 शिक्षक हैं और करीब 500 छात्र अध्ययनरत हैं। प्रबंधतंत्र विवाद के चलते गत एक जुलाई से स्कूल में ताला लगा है। स्कूल जिस मूल भवन में था वहां से शिफ्ट कर दूसरे भवन में कर दिया गया है, जबकि मूल भवन में मेथोडिस्ट चर्च स्कूल खोल दिया गया है। सेंटीनियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव दयाल ने बताया कि छात्रों के साथ हम शिक्षकों को भी स्कूल से बाहर कर दिया गया है। प्रधानाचार्य कार्यालय से उनका सामान हटवा दिया गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे शिक्षक स्कूल पर एकत्रित होंगे। यदि ताला खोलकर उन्हें और छात्रों को अंदर प्रवेश करने से मना किया जाएगा तो शिक्षक रोड पर ही छात्रों की क्लास लगाने को मजबूर हो जाएंगे। मामले में डीआईओएस राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि मंगलवार को ही पदभार ग्रहण किया है। प्रकरण के सभी पहलुओं को समझ रहा हूं। इसी हफ्ते कोई हल निकाल लिया जाएगा और स्कूल खुलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बंद गेट के समक्ष शिक्षक संघ ने की प्रेसवार्ता
सेंटीनियल इंटर कॉलेज के विवाद और उसे जल्द खुलवाने के मामले को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने कॉलेज के मूल भवन के बंद गेट के समक्ष प्रेस वार्ता की।प्रदेशीय मंत्री डॉ. आरपी मिश्र ने कहा कि विद्यालय इकाई और जिला संगठन मेथोडिस्ट चर्च स्कूल के नाम का बोर्ड हटाकर पूर्व की भांति उसमें सेंटीनियल की कक्षाएं चलाने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगा। बृहस्पतिवार को ताला नहीं खुला तो शिक्षक गेट के सामने ही कक्षाएं चलाएंगे। 11 जुलाई को सीएम योगी और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री को मांगपत्र भेजा जाएगा। 16 जुलाई को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्कालीन मंडलायुक्त ने संयुक्त शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। उसकी रिपोर्ट पर आज तक कार्यवाही नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द खुलेगा कॉलेज
जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि सेंटीनियल कॉलेज का प्रकरण संज्ञान में नहीं था। आपके माध्यम से जानकारी हुई है। इसका परीक्षण करवा कर जल्द छात्रों के हित में कॉलेज खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed