{"_id":"5b3fb8724f1c1bc1248b4ea1","slug":"dishonest-people-are-the-part-of-rashtriya-muslim-manch","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस के राष्ट्रीय मुस्लिम मंच में बेईमान लोग शामिल: मौलाना कल्बे जव्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस के राष्ट्रीय मुस्लिम मंच में बेईमान लोग शामिल: मौलाना कल्बे जव्वाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद
- फोटो : amar ujala
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा है कि आरएसएस की राजनीति के कारण ही मुसलमान बीजेपी से दूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को आसिफी मस्जिद में नमाज से पहले देश के हालात पर रोशनी डालते हुए मौलाना ने कहा कि आरएसएस ने एक राष्ट्रीय मुस्लिम मंच बनाया है, जिसमें कुछ बेईमानों को शामिल कर लिया है और उन्हें निजी फायदा पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह आजम खां के चलते सपा से मुसलमान दूर हुए, उसी तरह राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के चलते शिया व सुन्नी दोनों भाजपा से दूर हो रहे हैं। अब यह आने वाले चुनाव में सबको नजर भी आएगा।
विज्ञापन