फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   discount in surcharge will be given to private tubewell owners

बिजली का बकाया बिल जमा करने पर इनको मिलेगी एक साल के सरचार्ज में छूट, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Tue, 01 May 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 May 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
discount in surcharge will be given to private tubewell owners
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण क्षेत्रों में निजी नलकूप उपभोक्ताओं को बिजली बकाया जमा करने पर एक साल के सरचार्ज में शत प्रतिशत की छूट दी जाएगी। पावर कॉर्पोरेशन ने निजी नलकूप बकायेदारों के लिए ‘अंतिम समाधान भविष्य आसान’ योजना लागू की है।
विज्ञापन


इसके तहत पूरा बकाया जमा करने पर अप्रैल 2017 से मार्च 2018 की अवधि में लगाया गया सरचार्ज पूर्ण रूप से माफ किया जाएगा। बिजली बकायेदार निजी नलकूप धारकों के लिए कॉर्पोरेशन की ओर से यह अंतिम समाधान योजना लाई गई है।
विज्ञापन


योजना के तहत निजी नलकूप उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2018 तक का बकाया जमा करने के लिए 30 जून तक अपना पंजीकरण कराना होगा। इस योजना का लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जो अपने पूरे बकाये का भुगतान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए 1000 रुपये जमा कराने होंगे जो बिल में समायोजित कर दिया जाएगा। भविष्य में नियमित मासिक भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए निजी नलकूप उपभोक्ताओं को अगले महीने मासिक बिल का भुगतान करने पर बिल राशि में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

 

ये है योजना

discount in surcharge will be given to private tubewell owners
योजना के अनुसार संपूर्ण भुगतान करने वाले निजी नलकूप उपभोक्ताओं को फसल सारिणी के मद्देनजर अगले साल तक छमाही बिल जमा करने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए उन्हें सरचार्ज नहीं देना होगा। छमाही बिल जमा न करने पर उपभोक्ता से नियमानुसार उस अवधि का पूरा सरचार्ज वसूल किया जाएगा।

योजना के तहत किस्तों में भुगतान की सुविधा नहीं होगी। पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि किसानों की व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए यह योजना लागू की गई है। निजी नलकूप बकायेदारों को बकाया भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित करने को यह अंतिम समाधान योजना लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed