{"_id":"6983af4a7e8df3e7640596ce","slug":"disabled-woman-gets-e-scooter-district-administration-helps-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1591482-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिव्यांग महिला को मिली ई-स्कूटी, जिला प्रशासन ने की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिव्यांग महिला को मिली ई-स्कूटी, जिला प्रशासन ने की मदद
तिपहिया ई स्कूटी के साथ दिव्यांग खुशबू।
- फोटो : स्रोत : विभाग
Link Copied
लखनऊ। जिला प्रशासन ने जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देने वाली पारा क्षेत्र की दोनों पैरों से दिव्यांग खुशबू की मदद के लिए त्वरित कार्रवाई की है। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के सहयोग से खुशबू को इलेक्ट्रिक 3-व्हील स्कूटी दी गई है, जिससे उनके आवागमन की समस्या हल हो गई है। उनके छह वर्षीय पुत्र का स्कूल में दाखिला भी कराया गया है।
विज्ञापन
आर्थिक रूप से कमजोर खुशबू को आवागमन में हो रही कठिनाइयों के कारण रोजमर्रा के कार्यों और अपने बच्चे की देखभाल में गंभीर परेशानी आ रही थी। 29 जनवरी को जनता दर्शन में जिलाधिकारी से ई-स्कूटी या इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर की गुहार लगाई थी। जिलाधिकारी विशाख जी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह को तुरंत सहायता के निर्देश दिए। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगों को ई वाहन उपलब्ध कराने की कोई सरकारी योजना नहीं है, इसलिए सीएसआर के माध्यम से संसाधन जुटाकर खुशबू को इलेक्ट्रिक 3-व्हील स्कूटी दी गई। स्कूटी मिलने पर खुशबू ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।