फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   direct bus started between lucknow to jaipur

अब लखनऊ से जयपुर के लिए सीधी बस, 918 रुपये है किराया

Tue, 05 Dec 2017 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Dec 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
direct bus started between lucknow to jaipur
- फोटो : demo pic

लखनऊ (ब्यूरो)। लखनऊ से जयपुर के लिए सीधी बस सेवा मंगलवार से शुरू हो रही है। परिवहन निगम व राजस्थान पथ परिवहन निगम के बीच समझौते के बाद यह फैसला हुआ। एसी जनरथ 52 सीटर चारबाग बस अड्डे से रोजाना दोपहर दो बजे रवाना होगी।

विज्ञापन


यह कानपुर, इटावा, आगरा, यूपी बॉर्डर, भरतपुर, बालाजी होते हुए सुबह चार बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में जयपुर से रोजाना दोपहर दो बजे चलकर शाम सात बजे आगरा होते हुए सुबह चार बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके लिए 918 रुपये किराया रखा गया है। दोनों स्टापेज के बीच 633 किमी की दूरी है।
विज्ञापन


वहीं, वोल्वो से जयपुर तक सफर करने पर 1744 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। ये बसें कैसरबाग से मंगलवार से चलेंगी। वोल्वो रोजाना रात आठ बजे रवाना होकर बहराइच के रास्ते रूपैडिहा पहुंचेंगी। यहां से अगले दिन दोपहर 12 बजे बस चलेगी और नानपारा, लखीमपुर, गोला, शाहजहांपुर, फर्रखाबाद, मैनपुरी, आगरा, भरतपुर, बालाजी के रास्ते सवा चार बजे जयपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में जयपुर से सुबह सात बजे रवाना होकर बस अगले दिन सुबह आठ बजे कैसरबाग पहुंचेगी। दोनों स्टापेज के बीच 947 किमी की दूरी है। इसके लिए 1195 रुपये किराया देना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed