फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dimple yadav campaigns for aparna yadav

मोदी ने जनता को, बुआजी ने हाथियों को लाइन में खड़ा किया: डिम्पल यादव

Thu, 16 Feb 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
dimple yadav campaigns for aparna yadav
अपर्णा यादव व डिंपल यादव - फोटो : amar ujala

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिम्पल यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लखनऊ से सांसद व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बसपा सुप्रीमो मायावती तक पर निशाना साधा।

विज्ञापन


डिम्पल राजधानी के कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी देवरानी अपर्णा यादव के लिए वोट मांगने पहुंची थीं।

नाका चौराहे पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नोटबंदी कर लोगों को लाइन में खड़ा किया और बुआजी ने हाथियों को लाइन से खड़ा कर दिया। सूबे में दोबारा सपा की सरकार बनवाकर इन्हें जवाब देना है। सपा सत्ता में आई तो महिलाओं को नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण देगी।

विज्ञापन

'दूसरे चरण में सा‌इकिल ने रफ्तार पकड़ ली'

dimple yadav campaigns for aparna yadav

डिम्पल ने कहा कि पहले चरण में साइकिल बढ़ी थी, दूसरे में रफ्तार पकड़ ली है। अब यह रफ्तार तेज ही होती जाएगी। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और लोगों से पूछा कि आपके अखिलेश भैया का काम बोलता है या नहीं?

नेताजी के आशीर्वाद से जो काम दो साल में पूरा हुआ, उस एक्सप्रेस-वे को बलिया तक बढ़ाने, मेट्रो ट्रेन पर बैठकर बजट पेश करने के लिए अखिलेश भैया को मजबूत बनाएंगे या नहीं?

गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधते हुए पूछा कि आपके सांसद ने क्या दिया? रिंग रोड बना? किसी ने रिंग रोड देखा? मायावती को निशाने पर लेते हुए पूछा, बुआजी ने क्या किया?

अपर्णा बोलीं, भाभी का आशीर्वाद विरोधियों को जवाब

dimple yadav campaigns for aparna yadav

अपर्णा ने परिवार से जुड़े विवाद को विरोधियों की अफवाह बताते हुए कहा कि  आज बड़ी भाभी जिस तरह आशीर्वाद देने आई हैं, यह उसका जवाब है।

दूसरे परिवारों में इसी तरह की मिसाल कायम होनी चाहिए। उन्होंने बिना विधायक बने क्षेत्र में कराए गए काम गिनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed