फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dhaba owner jumps into Gomti river with female relative; search underway.

Lucknow News: रिश्तेदार युवती के साथ गोमती में कूदा ढाबा संचालक, तलाश जारी

Mon, 12 Oct 2026 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Dhaba owner jumps into Gomti river with female relative; search underway.
रिश्तेदार युवती के साथ गोमती में कूदा ढाबा संचालक, तलाश जारी
गुडंबा। मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी ढाबा संचालक गौतम गुप्ता (42) रविवार शाम रिश्तेदार युवती चुनमुन वर्मा (23) के साथ घैला पुल से गोमती नदी में कूद गए। सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान के मुताबिक, गौतम पत्नी अमिता, दो बेटियों मान्या (18) व अनिका (15) के साथ रहते हैं। बीकेटी में ढाबा चलाते हैं। बीकेटी के देवराई गांव निवासी चुनमुन रिश्ते में उनकी साली लगती है। चुनमुन आईआईएम रोड स्थित कार शोरूम में काम करती है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी पर घर में कई दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार को भी गौतम के घर में झगड़ा हुआ था। दोपहर करीब 12:30 बजे जान देने की बात कहकर निकल गए थे।
विज्ञापन


परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। शाम को गौतम व चुनमुन ने घैला पुल से गोमती में छलांग लगा दी। यह देख लोगों ने शोर मचाया। शाम करीब सात बजे अमिता दोनों बेटियों और साढ़ू अभिषेक के साथ घैला पुल पहुंचीं। अभिषेक ने जूता देखकर गौतम की पहचान की। मौके पर पहुंचे चुनमुन के पिता महेंद्र ने बताया कि शनिवार को वह बेटी को कानपुर में बैंकिंग की परीक्षा दिलाने गए थे। रात करीब 10 बजे लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed