फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dewa mela inaugurated in barabanki by dm's wife ias sheetal verma

बाराबंकी : डीएम की पत्नी ने फीता काटकर किया देवा मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजनों

Wed, 16 Oct 2019 12:35 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 16 Oct 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
dewa mela inaugurated in barabanki by dm's wife ias sheetal verma
डीएम की पत्नी ने फीता काटकर किया उद्घाटन - फोटो : amar ujala
दस दिवसीय देवा महोत्सव का परंपरागत तरीके से मंगलवार को आगाज हो गया। जिलाधिकारी की पत्नी एवं आईएएस अधिकारी शीतल वर्मा ने शाम को शेख हसन गेट पर फीता काटकर महोत्सव का शुुुुभारंभ किया। शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए और बैंड बाजे की धुन पर महोत्सव परिसर का अवलोकन भी किया। इस दौरान डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी आकाश तोमर समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इसके साथ महोत्सव प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शुरू हो गए। इस मौके पर प्रभात दीक्षित और उनके साथियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। स्थानीय कलाकारों ने देर शाम तक कई प्रस्तुतियां दीं। ‘जो रब है वहीं राम है’ का संदेश देने वाली देवा की पावन धरती पर महोत्सव शुरू होने के साथ परिसर रोशनी से जगमग हो उठा।  
विज्ञापन


शाम 5.25 बजे उद्घाटन के लिए पहुंची जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की पत्नी आईएएस अधिकारी शीतल वर्मा का महोत्सव कमेटी के सदस्यों ने गेट पर स्वागत किया। 

उन्होंने कहा कि हाजी वारिस अली शाह की मजार कौमी एकता का प्रतीक है। हाजी साहब ने हमेशा सभी को प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। यहां से निकलने वाला भाईचारे का संदेश पूरे देश में पहुंचता है। इस मौके पर सीडीओ मेधा रुपम, एडीएम संदीप कुमार गुप्ता, एसडीएम अभय पांडेय, पंकज सिंह, विश्वमित्र सिंह, सुशील प्रताप सिंह,राय सर्वेश्वर बली, फव्वाद किदवई, केके गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed