फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Devotees immersed in celebration on the birth anniversary of Hazrat Imam Hussain

Lucknow News: हजरत इमाम हुसैन की यौमे पैदाइश पर जश्न में डूबे अकीदतमंद

Mon, 03 Feb 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Devotees immersed in celebration on the birth anniversary of Hazrat Imam Hussain
पुराने लखनऊ से निकाला गया जुलूस
लखनऊ। पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की यौमे पैदाइश पर रविवार को पुराने शहर में दिनभर जश्न मना। अकीदतमंदों ने जुलूस निकाला। कई जगहों पर दस्तरखान सजाए गए।
विज्ञापन

हजरत इमाम हुसैन की यौमे पैदाइश अकीदत और एहतेराम से मनाई गई। इस मौके पर कर्बला, इमामबाड़ों, मस्जिदों के साथ घरों को रोशन किया गया था। शहर के दरगाह हजरत अब्बास, हुसैनाबाद, कश्मीरी मोहल्ला, वजीरगंज, काजमैन, मंसूर नगर सहित तमाम मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में देर रात तक नज्र चखने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

--

काजमैन और मुफ्तीगंज में जुलूस निकाला

हजरत इमाम हुसैन की विलादत की खुशी में काजमैन में जुलूस ए मसर्रत निकाला गया, जो टापे वाली गली, हसनपुरिया, कश्मीरी मोहल्ला होता हुआ दरगाह हजरत अब्बास पहुंच कर संपन्न हुआ। मुफ्तीगंज बेल वाले टीले से भी जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

विलादत पर सजे दस्तरखान चखी नज्र
शिया हुसैनी फंड ने विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित शिया पीजी कालेज में आम दस्तरख्वान का आयोजन किया। मौलाना एजाज अतहर सहित कई उलमा ने नज्र दी। इसके बाद अकीदतमंदों ने नज्र चखे। हसनपुरिया, कश्मीरी मोहल्ला, हुसैनाबाद, नक्खास आदि जगह पर सबील लगाए गए।

---

इमाम हुसैन की फजीलत पर रोशनी डाली
हुसैनी अकादमी ने रौजा ए काजमैन में जश्ने फातेह कर्बला शीर्षक से महफिल सजाई, जिसे मौलाना अशरफ अल गरवी और मौलाना इरशाद अब्बास ने खिताब किया। आगाज कारी नदीम नजफी ने तिलावते कुरान पाक से किया। मौलाना सदफ जौनपुरी, मौलाना सकलैन आब्दी सहित कई मौलानाओं ने इमाम हुसैन की सीरत और फजीलत पर रोशनी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed