फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Devki Nandan Thakur press conference in Lucknow.

UP: सनातन बोर्ड के गठन की मांग के लिए दिल्ली में होगी धर्म संसद, धर्माचार्यों को पुजारी बनाने की मांग की

Mon, 11 Nov 2024 03:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Nov 2024 03:13 PM IST
सार

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने लखनऊ में प्रेस वार्ता कर सनातन धर्म को लेकर कई मांगे रखीं। उनहोंने कहा कि कृष्ण मंदिर का निर्माण किया जाए और मंदिरों में धर्माचार्य को ही पुजारी के रूप में नियुक्ति हो।

विज्ञापन
Devki Nandan Thakur press conference in Lucknow.
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सनातन न्यास फाउंडेशन के अध्यक्ष व प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर सोमवार को शहर में थे। हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में उन्होंने एक प्रेस वार्ता कर एलान किया कि सनातन न्यास फाउंडेशन 16 नवंबर को दिल्ली के शाहदरा में धर्म संसद का आयोजन करने जा रहा है जिसमें सरकार से सनातन धर्म की रक्षा के लिए सनातन बोर्ड के गठन की मांग की जाएगी।

विज्ञापन


देवकी नंदन ठाकुर ने पूर्व की सरकारों पर सवाल उठाया कि 75 साल से सिर्फ एक समुदाय के लोगों के हितों की पूर्ति की गई जो अब हमारे मंदिरों पर अपना दावा ठोक रहे हैं। संसद पर दावा ठोंक रहे हैं। कल देश पर दावा ठोक देंगे इसीलिए सरकार सनातन बोर्ड का गठन करे। कृष्ण मंदिर बनवाए, पुजारियों व मंदिर में भगवान की सेवा में लगे सभी कर्मियों को 15-15 हजार वेतन दे। सभी मंदिरों में धर्माचार्य की ही पुजारी के रूप में नियुक्ति हो। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट करने वालों पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद बोले- सीएम योगी सपा और पीडीए से डरे हुए हैं, इसलिए दे रहे बेतुके बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जरूरी बात: आपकी एक आदत आपको समय से पहले बना रही बूढ़ा, ढेरों बीमारियों का भी होता जन्म; पढ़ें डॉक्टर की सलाह


यूपी में इस एलान के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी में योगी जी की सरकार है। अगर यहीं से सुधार हो जाए तो और भी अच्छा है। तौकीर रजा के बयान पर कहा कि उसके शब्द असंवैधानिक हैं योगी सरकार उस पर ऐक्शन ले। 15 मिनट की छूट के बयान पर कहा कि अगर हिन्दुओ को 5 मिनट की भी छूट मिले तो वह खुद को सुरक्षित कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed