फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. PK Maheshwari said staying awake till late night makes people age before time Know full information

जरूरी बात: आपकी एक आदत आपको समय से पहले बना रही बूढ़ा, ढेरों बीमारियों का भी होता जन्म; पढ़ें डॉक्टर की सलाह

Mon, 11 Nov 2024 12:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 12:35 PM IST
सार

न्यूरोकॉन कार्यक्रम विशेषज्ञ डॉक्टर ने बताया कि किस तरह व्यक्ति की एक आदत उसे समय से पहले बूढ़ा बना रही है। साथ ही ढेरों बीमारियों को भी जन्म दे रही है। आगे पढ़ें और जानें पूरी जानकारी...

विज्ञापन
Dr. PK Maheshwari said staying awake till late night makes people age before time Know full information
demo pic - फोटो : freepik

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित पीजीआई में रविवार को न्यूरोकॉन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आगरा के डॉ. पीके माहेश्वरी ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि देर रात तक जागना आपको समय से पहले बूढ़ा बना देता है। ऐसे में सही समय पर सोना और जागना दोनों ही जरूरी है।

विज्ञापन


डॉ. माहेश्वरी ने कहा कि सभी प्राणी यहां तक कि पेड़-पौधों में भी 24 घंटे की एक प्रक्रिया चलती है। इससे वे रीचार्ज होते हैं। प्रकृति से हमारे शरीर को ऐसे बनाया है कि हम रात में सोकर दिन में जागते हैं। इस नियम को तोड़ने के नुकसान उठाने पड़ते हैं। पेट, अल्जाइमर और पार्किंसन जैसे रोगों की भी मुख्य वजह देर रात तक जागना हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव : एक-एक वोट की हो रही है निगरानी, सपा-भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर, कांग्रेस मुकाबले से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर के मामलों में दोबारा ट्यूमर होने की आशंका

सैफई मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जन प्रो. फहीम ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर के 10 से 15 फीसदी मामलों में कैंसर नहीं होता है। इन मरीजों की सर्जरी के बाद दोबारा कैंसर की आशंका नहीं रहती है। वहीं, कैंसर वाले ट्यूमर में दोबारा ट्यूमर होने की आशंका रहती है।

यह भी पढ़ेंः- बहराइच हिंसा: आरोपियों के घर बुलडोजर चलेगा या नहीं इसका फैसला होगा आज, राज्य सरकार देगी सवालों के जवाब
 

पार्किंसन के 70 फीसदी मामलों में असरदायक है दवा

उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. रमाकांत यादव के मुताबिक पार्किंसन के 70 फीसदी मामलों में दवाई कारगर होती है। पार्किंसन सेंट्रल नर्वस सिस्टम (केंद्रीय तंत्रिका तंत्र) की बीमारी है। दिमाग में तंत्रिका कोशिका को नुकसान होने से डोपामाइन का स्तर गिर जाता है। इसमें कंपकंपी भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed