{"_id":"5ff98b3c8ebc3e2e2b3230d7","slug":"development-plan-for-janeshwar-mishra-park-of-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनेश्वर मिश्र पार्क में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी व म्यूजियम, तीन चरणों में होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनेश्वर मिश्र पार्क में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी व म्यूजियम, तीन चरणों में होगा विकास
Sat, 09 Jan 2021 04:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Jan 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र पार्क
- फोटो : amar ujala
जनेश्वर मिश्र पार्क में पर्यटकों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी और लखनऊ म्यूजियम जैसी नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। शुक्रवार को इसके लिए कंसल्टेंट ने जनेश्वर मिश्र पार्क में संभावित कामों पर एक प्रजेंटेशन भी वीसी अभिषेक प्रकाश व अन्य अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
वीसी ने बताया कि 376 एकड़ के पार्क को तीन चरणों में विकसित किया गया है। पहले दो चरण में अधिकांश काम हो चुके हैं। यहां पार्क में लखनऊ की विरासत को संजोने के लिए बहुत ही जरूरी काम कराए जाएंगे। वहीं तीसरे चरण में अभी काफी काम बाकी हैं।
विज्ञापन
इस भाग को भी विकसित किया जाना है। हमारी कोशिश है कि पूरे पार्क को एम्यूजमेंट के अलावा लखनऊ की विरासत और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ तैयार किया जाए। इसके लिए कंसल्टेंट से रूपरेखा बनाने के लिए कहा गया था। कंसल्टेंट ने अपने सुझाव दिए हैं। इनका आकलन अब हमारी टीम कर रही है।
विज्ञापन
इसमें प्रमुख रूप से डिजिटल लाइब्रेरी, लखनऊ की विरासत को समेटे हुए एक म्यूजियम, कहानी घर, सांस्कृतिक केंद्र आदि विकसित किए जाएंगे। खेलों के उपयोग की संभावनाएं यहां देखी गई हैं। जल्दी ही विकास कार्य यहां शुरू कराए जाने की कोशिश है। शासन से बजट की मांग भी की जाएगी।
Trending Videos
पांच प्रतिशत तक ही हो सकता है निर्माण
प्रजेंटेशन में वीसी के सामने जनेश्वर मिश्र पार्क के ग्रीनबेल्ट होने का मुद्दा भी उठा। कंसल्टेंट का कहना है कि केवल पांच प्रतिशत तक ही निर्माण के लिए जमीन का उपयोग हो सकता है। ऐसे में अब वीसी ने इंजीनियर्स को पूरे पार्क का एक आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।