{"_id":"80250695ec33eb96f44bc9d464ab5950","slug":"development-of-bus-station-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी ही बदल जाएगी शहर के बस अड्डों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी ही बदल जाएगी शहर के बस अड्डों की सूरत
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 02 Aug 2013 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर स्थित दस बस अड्डों को परिवहन निगम आधुनिक सुविधायुक्त बनाएगा।
विज्ञापन
पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत जिन बस अड्डों का आधुनिकीकरण किया जाना है उनमें लखनऊ का आलमबाग बस अड्डा भी शामिल है।
सरकार ने परिवहन निगम को इसके लिए जल्द ही ठेकेदारों का चयन करने का निर्देश दिया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक रंजन की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
जिसमें आलोक रंजन ने निगम के पर्यटन स्थलों पर स्थित दस बस अड्डों आगरा फोर्ट (आगरा), ईदगाह (आगरा), ट्रांसपोर्टनगर (आगरा), कौशांबी (इलाहाबाद), वाराणसी कैंट (वाराणसी), मसूदाबाद (अलीगढ़), आलमबाग (लखनऊ), झकरकट्टी (कानपुर), सिविल लाइंस (इलाहाबाद), सोहराबगेट (मेरठ) के आधुनिकीकरण की परियोजना के फैसले पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विकास आयुक्त ने आरएफक्यू (रिक्वेस्ट फार क्वालीफिकेशन) ड्राफ्ट अभिलेख पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक में बिडिंग शिड्यूल के आधार पर बिडर को आमंत्रित करने की भी सहमति प्रदान की।
विज्ञापन
निगम के प्रबंध निदेशक पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निविदा मूल्यांकन समिति में परिचालित किए गए आरएफक्यू अभिलेख पर समिति के सदस्यों के समक्ष चर्चा की।
आयुक्त ने प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया कि आरएफक्यू में अनिवार्य रूप से स्पष्ट किया जाए कि प्रचलित नियमों के आधार पर अगले चरण में आएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) में ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट) प्रावधानों का उल्लेख हो।