फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy jail suspended in connivance with Mukhtar: Virendra Pratap accused of obstructing the search of Banda jail

मुख्तार से सांठगांठ में डिप्टी जेल निलंबित : वीरेंद्र प्रताप पर बांदा जेल की तलाशी में बाधा डालने का आरोप

Wed, 08 Jun 2022 01:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 08 Jun 2022 01:08 AM IST
सार

यह कार्रवाई बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन की रिपोर्ट पर की गई है। यह दोनों ही अधिकारी सोमवार को बांदा जेल में छापा मारने पहुंचे थे। आरोप है कि डिप्टी जेलर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने डीएम व एसपी को जेल में प्रवेश देने में देरी की।

विज्ञापन
Deputy jail suspended in connivance with Mukhtar: Virendra Pratap accused of obstructing the search of Banda jail
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की हाई प्रोफाइल जेलों में से एक बांदा जेल के डिप्टी जेलर वीरेंद्र प्रताप सिंह को मुख्तार अंसारी से सांठगांठ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन की रिपोर्ट पर की गई है। यह दोनों ही अधिकारी सोमवार को बांदा जेल में छापा मारने पहुंचे थे। आरोप है कि डिप्टी जेलर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने डीएम व एसपी को जेल में प्रवेश देने में देरी की। माफिया मुख्तार अंसारी इसी जेल में बंद है। सूत्रों का कहना है कि मुख्तार के साथ सांठगांठ की भी शिकायत जिला प्रशासन को मिली थी। जेल में छापा मारने पहुंचे जिले के दोनों बड़े अधिकारियों डीएम व एसपी के साथ डिप्टी जेलर ने अभद्र व्यवहार किया। जिसकी शिकायत शासन से की गई। डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से वीरेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed