{"_id":"62de6c2bc338c4331a23e9da","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-says-to-officers-that-take-the-suggestions-from-public-representatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"Keshav Prasad: उपमुख्यमंत्री केशव बोले- जनप्रतिनिधियों की राय लें पर किसी के दबाव में गलत काम न करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Keshav Prasad: उपमुख्यमंत्री केशव बोले- जनप्रतिनिधियों की राय लें पर किसी के दबाव में गलत काम न करें अधिकारी
Mon, 25 Jul 2022 03:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Jul 2022 03:40 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को नसीहत दी है कि किसी के भी दबाव में गलत काम न करें।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सरकार गांवों में विकास के लिए नए मॉडल और नए प्रतिमान स्थापित करने को लेकर काम कर रही है। इसलिए विभागीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में अधिकारी अपनी पूरी क्षमता और प्रतिभा का उपयोग करते हुए काम करें।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों से अनिवार्य रूप से सुझाव लें, लेकिन इस बात का भी ख्याल रखें कि किसी के भी दबाव में कोई गलत काम न करें।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों से गांवों में नियमित भ्रमण करने के साथ ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करके उपलब्ध कराएं। उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश देते हुए कहा कि समस्याओं को टालने की प्रवृत्ति का असर सरकार की छवि पर पड़ता है। इसलिए समस्याओं को समय से निस्तारण करें।
विज्ञापन