फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya in Sitapur.

Sitapur News: डिप्टी सीएम बोले- मैं भी मानता हूं कि महंगाई बढ़ी है... सरकार नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है

Sat, 06 Aug 2022 04:21 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी , सीतापुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी , सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Aug 2022 04:21 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महंगाई को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन पर कहा कि वो काले कपड़े पहनकर अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya in Sitapur.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को जिले के दौरे पर नैमिषारण्य पंहुचे। जहां दर्शन पूजन किया साथ ही विकास कार्यो की समीक्षा की। इसमें अमृत सरोवरों को 15 अगस्त तक पूरा करने पर उनका खास जोर रहा।

विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर निर्माण की नींव रखी गई थी। इसी तारीख को ही कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया था। जश्न का दिन था लेकिन कांग्रेस के लोगों ने अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए काले कपड़ो में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कांग्रेस महंगाई पर प्रलाप करके अपने अतीत से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि मंहगाई से दुनिया के बहुत से देश जूझ रहे हैं। मैं भी मानता हूं कि महंगाई बढ़ी है और सरकार इसको कम करने के लिए हर सम्भव कदम उठा रही है। कहा कि कोविड का प्रभाव पूरे विश्व में रहा है। विपरीत हालत में भी पीएम मोदी ने जरूरतमंदों को राशन का वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव सत्ता से बेदखल होने पर विचलित होकर अनाप शनाप बयान दे रहे हैं। उनकी सरकार से हटकर बीजेपी ने 5 साल में पारदर्शी और दंगा मुक्त शासन दिया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे है। 15 अगस्त का दिन उन लोगों को याद करने का है जिन्होंने इस देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर किया।

उप मुख्यमंत्री सबसे पहले पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।, उसके बाद उनका काफिला मां ललिता देवी मंदिर पहुंचा। जहां उन्होंने मंदिर पुजारियों के सानिध्य में पूजन अर्चना की। इसके बाद वह चक्रतीर्थ पहुंचे। जहां उन्होंने पुजारी राजनाथ पांडेय से तीर्थ का महत्व जानने के बाद आचार्य सचिन पांडेय के सानिध्य में तीर्थ स्थल में पूजन अर्चना की।


इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी पहुंचे और यहां पर उन्होंने बजरंगदास हनुमान जी के सानिध्य में रामभक्त हनुमान की पूजा आराधना की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री देवदेवेश्वर धाम पहुंचे यहां पर उन्होंने सपरिवार महादेव का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed