फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Brajesh Pathak stops his speech after listening the sound of azaan.

यूपी: अजान सुनते ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपना भाषण बीच में ही रोका, वायरल वीडियो की हर तरफ हो रही तारीफ

Thu, 14 Apr 2022 03:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Apr 2022 03:50 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। खासकर तब जब देश में अजान और लाउडस्पीकर के मुद्दे पर बवाल हो रहा है।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak stops his speech after listening the sound of azaan.
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अजान सुनकर अपना भाषण बीच में ही रोक दिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार शाम को एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे और अपना भाषण दे रहे थे कि तभी उन्हें अजान की आवाज सुनाई पड़ी। उन्होंने बीच में ही भाषण रोक दिया और अजान पूरी हो जाने के बाद संबोधन को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन


एक ऐसे समय जब देश में अजान और लाउडस्पीकर पर विवाद हो रहा है। उप मुख्ममंत्री ब्रजेश पाठक का यह व्यवहार लोगों की तारीफें बटोर रहा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर लखनऊ के इंदिरा नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान भाषण देते समय उन्होंने अजान की आवाज सुनी तो अपना भाषण रोक दिया और अजान पूरी हो जाने के बाद ही बाकी का भाषण दिया। एक भाजपा समर्थक ने इसका वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। खासकर तब जब देश में अजान और लाउडस्पीकर के मुद्दे पर बवाल हो रहा है। महाराष्ट्र में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने चेतावनी दी है कि तीन मई तक मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर बंद हो जाने चाहिए नहीं तो उनके कार्यकर्ता लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

उधर, बनारस में अजान की तर्ज पर दिन में पांच बार हनुमान चालीसा करने का एलान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed