Lucknow News: घने कोहरे ने चौंकाया, धूप में भी महसूस हुई ठिठुरन
राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री था। तापमान में भले बड़ी गिरावट नहीं थी, लेकिन ठंड और गलन ज्यादा महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, इसके पीछे मुख्य कारण सुबह देर तक छाया कोहरा रहा। करीब दस बजे धूप के दर्शन हुए तब जाकर लोगों ने कुछ राहत महसूस की। हालांकि, दिन भर चली ठंडी हवाओं ने धूप में भी ठिठुरन का अहसास कराया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में हो रही गिरावट थमने के साथ ही इसमें आंशिक बढ़ोतरी दिख रही है। आगामी 2-3 दिनों में कोहरे के क्षेत्रफल व घनत्व में और बढ़ोतरी हो सकती है। दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव के भी आसार हैं। देर से धूप निकलने के कारण ठंड बनी रहने की संभावना है। राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.8 और अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में तो 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई।
पिछले दस दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
16 जनवरी - 19.6 - 5.8
15 जनवरी - 20.7 - 5.5
14 जनवरी - 21.5 - 6.1
13 जनवरी - 21.7 - 5.6
12 जनवरी - 21.6 - 6.6
11 जनवरी - 23.5 - 8.5
10 जनवरी - 22.8 - 6.6
09 जनवरी - 18.0 - 6.2
08 जनवरी - 16.9 - 6.4
07 जनवरी - 16.6 - 9.6
(नोट : सभी तापमान डिग्री सेल्सियस में)

लखनऊ में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे का नजारा। - फोटो : अमर उजाला/संवाद