{"_id":"6718159f0728c7e2d50a52b4","slug":"dengue-to-four-people-of-the-same-family-raebareli-news-c-101-1-slko1033-121463-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक ही परिवार के चार लोगों को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक ही परिवार के चार लोगों को डेंगू
Wed, 23 Oct 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। शहर के गणेश नगर में एक ही परिवार के चार लोग डेंगू की चपेट में आ गए। 15 साल की किशोरी समेत चारों मरीजों को लखनऊ एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ले में अब तक पांच लोग डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में पहुंचकर दवा का छिड़काव किया है। अब तक 52 मरीज जांच में मिले।
गत सोमवार को भी टीम ने पहुंचकर 33 लोगों के ब्लड के सैंपल लिए थे, जिसमें कोई डेंगू संक्रमित नहीं मिला। जिला अस्पताल में मंगलवार को बुखार से ग्रसित 29 मरीजों को भर्ती कराया गया है। इसमें कई मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। संबंधित मरीजों के सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
शहर के गणेश नगर निवासी अंशुमान सिंह (17) की डेंगू की जांच बीती 18 अक्तूबर को पॉजिटिव आई थी। उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में डेंगू के लक्षण प्रतीत होने पर परिवार के ही अखिल सिंह (19), अभय सिंह (20) और जिज्ञाषा सिंह (15) की डेंगू की जांच कराई गई।
विज्ञापन
तीनों लोगों के डेंगू संक्रमित होने के बाद उन्हें भी लखनऊ के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के सदस्यों का इलाज चल रहा है। गत सोमवार को मोहल्ले के ही चंद्रभान सिंह भी डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। एक ही परिवार के चार लोगों के संक्रमित मिलने के बाद मलेरिया निरीक्षक मो. आतिफ, मो. नकवी आदि की टीम ने मोहल्ले में पहुंचकर दवा का छिड़काव कराया। मोहल्ले के 33 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
इन सैंपलों में कोई भी संक्रमित नहीं मिला। मंगलवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे बुखार के 29 मरीजों को भर्ती कराया गया है। इसमें कई मरीजों में डेंगू के लक्षण प्रतीत होने पर जांच के लिए सैंपलों को प्रयोगशाला भेजा गया है।
डेंगू के लक्षण हों तो जांच जरू कराएं : चिकित्सक
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सलीम का कहना है कि डेंगू के लक्षण प्रतीत होते ही मरीज की जांच जरूश्र कराएं, जिससे समय से मरीजों का इलाज हो सके। डेंगू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, जीमिचलाना, उल्टी होना, आंखों के पीछे दर्द, कान की ग्रंथियों में सूजन व त्वचा पर लाल चकत्ते होना आदि हैं। डेंगू से बचाव के लिए घर के आसपास पानी एकत्र न होने दें क्योंकि ठहरे पानी में मच्छरों के लार्वा बढ़ते हैं। लक्षण प्रतीत होते ही नजदीक के अस्पताल में पहुंचकर इलाज कराएं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़े मरीज
मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज उमड़ पड़े। परचा काउंटर पर तो बाहर तक लंबी लाइनें लग गईं। ओपीडी कक्षों के बाहर बरामदा मरीजों से भर गया। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दवा काउंटर के साथ ही पैथोलॉजी में भी जांच कराने के लिए मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती। ओपीडी में 2100 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। कई मरीजों को काउंटरों पर पूरी दवाएं भी नहीं मिलीं। इससे मरीजों को बाजार से दवाएं भी खरीदनी पड़ी।
गणेशनगर और जैतूपुर में स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में हैं। डेंगू के सभी मरीज स्वस्थ हैं। लखनऊ में इलाज चल रहा है। जिले में डेंगू की जांच और इलाज के लिए पर्याप्त बंदोबस्त हैं। सभी सीएचसी को जांच किटें दी गई हैं। लक्षण वाले मरीजों के जांच के निर्देश अधीक्षकों को दिए गए हैं। सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
- डॉ. नवीन चंद्रा, सीएमओ रायबरेली