फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rdso adalat

Lucknow News: 10 नवंबर को आरडीएसओ लगाएगा अनुकंपा अदालत

Mon, 21 Sep 2026 06:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
rdso adalat

विज्ञापन
लखनऊ। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन(आरडीएसओ) 10 नवंबर को लंबित अनुकंपा नियुक्ति मामलों के लिए अदालत लगाएगा। इसका उद्देश्य रेलवे सेवा के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारियों के आश्रितों की शिकायतों का निवारण करना है।

अदालत दस नवंबर को दोपहर 3:30 बजे विवेचना सम्मेलन कक्ष, अनुसंधान भवन में लगाई जाएगी। इसमें लंबित अनुकंपा नियुक्ति मामलों से संबंधित शिकायतों पर विचार किया जाएगा। रेलवे सेवा के दौरान दिवंगत हुए आरडीएसओ कर्मियों के आश्रित अपने मामले पेश कर सकते हैं। उन्हें अपने लंबित अनुकंपा नियुक्ति मामले से संबंधित शिकायत या अभ्यावेदन भेजने होंगे। इसके साथ ही मामले का पूर्ण विवरण और संबंधित दस्तावेज भी संलग्न करने होंगे। शिकायतें 30 सितंबर तक पहुंचनी अनिवार्य हैं। शिकायतें महानिदेशक(लंबित अनुकंपा नियुक्ति मामलों के लिए अदालत), अनुसंधान भवन, आरडीएसओ, मानकनगर, लखनऊ – 226011 के पते पर भेजनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed