{"_id":"5fa067558ebc3ee3e87c54bd","slug":"dengue-control-activity-in-faizullaganj-lko-city-news-lko5483374182","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजुल्लागंज में उतरी स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजुल्लागंज में उतरी स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजुल्लागंज में पहुंची डॉक्टरों की टीम, 50 का किया इलाज
फैजुल्लागंज के नया पुरवा में मासूम भाई-बहन अंश (8) व सिमरन (13) की डेंगू से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच में बीमार मिले लोगों का इलाज शुरू कर दिया है।
सोमवार को मेडिकल मोबाइल यूनिट के साथ संक्रामक रोग नियंत्रण प्रभारी डॉ. केपी त्रिपाठी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
परीक्षण में 50 लोगों में बुखार की पुष्टि के बाद दवाई दी गई। 22 लोगों की जांच कराई गई। वहीं, विभिन्न इलाकों से डेंगू के आठ नए मरीज मिले हैं।
डॉक्टर त्रिपाठी ने बताया कि मासूमों के परिवारीजनों ने बुखार आने की जानकारी दी है। उनके पास सिर्फ एक जांच रिपोर्ट मिली है, जिसमें प्लेटलेट्स कम होना दर्ज है।
विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिया गया है। वह मंगलवार को रिपोर्ट देंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान नया पुरवा के साथ ही तकरोही और फैजुल्लागंज के अन्य मोहल्लों में भी लोगों से बीमारी के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन
ऐसा कोई केस नहीं मिला, जहां पूरा परिवार बीमार हो। इलाके में छिटपुट बुखार, सर्दी-जुकाम से पीड़ित लोग मिले। इन्हें दवा लेने की सलाह दी गई है। साफ-सफाई रखने को कहा गया है। मेडिकल मोबाइल यूनिट दो सप्ताह तक फैजुल्लागंज में रहेगी।
एंटीलार्वा का किया छिड़काव
क्षेत्र में खाली स्थानों पर जलभराव मिला। एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया। घर-घर निरीक्षण कर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया। इस दौरान टीम ने 2135 घरों तथा विभिन्न स्थानों का सर्वेक्षण किया। गंदगी मिलने पर तकरोही और फैजुल्लागंज के छह लोगों को नोटिस दिया गया।
जानकीपुरम, गोमती नगर और इंदिरा नगर में मिले डेंगू मरीज
सोमवार को जानकीपुरम, गोमती नगर और इंदिरा नगर में डेंगू के आठ मरीज मिले। डेंगू की चपेट में आने वालों के घरों और आसपास स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने एंटीलार्वा का छिड़काव किया। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया।