फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demanded extortion of Rs 5 lakh in exchange for construction of house

Lucknow News: मकान निर्माण के बदले मांगी पांच लाख की रंगदारी

Mon, 26 Jan 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 26 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Demanded extortion of Rs 5 lakh in exchange for construction of house
लखनऊ। चौक के रकाबगंज निवासी नीरज गुप्ता ने 11 लोगों पर मकान निर्माण कराने के बदले पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। चौक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

नीरज के मुताबिक पांच मई 2024 को उन्होंने मेसर्स अहमद हुसैन प्रा.लि. के निदेशक मुजाना परवीन और फरीद रिजवी से भवानीगंज में मकान खरीदा था। 23 जनवरी को उसी मकान में निर्माण हो रहा था। नीरज का आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे फैसल 10 साथियों के साथ मकान पर आ धमका। उसने निर्माण रुकवाने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने जब कारण पूछा तो फैसल ने निर्माण कराने से पहले पांच लाख रुपये रंगदारी देने की बात कही। विरोध करने पर वह और उसके साथी रॉड लेकर उनकी दौड़ पड़े। किसी तरह से उन्होंने भाग कर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed