{"_id":"60dcd9598ebc3ec2005c523c","slug":"delivery-boy-arrested-who-attack-on-wasim-rizvi-s-car-lucknow-news-lko5849117120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोमेटो के डिलीवरी ब्वॉय को शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष के सुरक्षाकर्मी ने पीटा, तो मारा था काफिले की कार पर पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोमेटो के डिलीवरी ब्वॉय को शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष के सुरक्षाकर्मी ने पीटा, तो मारा था काफिले की कार पर पत्थर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के काफिले पर सोमवार को चौक थानाक्षेत्र में स्थित चरक चौराहे पर पत्थर फेंका गया था। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी शुभम उर्फ ज्ञानदीप मिश्रा निवासी महोली जिला सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि पूर्व अध्यक्ष के सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पिटाई की थी। इससे नाराज होकर उसने पत्थर फेंका था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक, शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने घर जा रहे थे। मेट्रो सिटी स्थित आवास जाते समय तीन गाड़ियों का काफिला नक्खास से निकलकर चरक चौराहे पर पहुंचा था। तभी सबसे पीछे चलने वाली गाड़ी पर अचानक पत्थर आकर लगा। इससे उसका शीशा टूट गया। पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी और उनके सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी चौक थाने पहुंचे। सुरक्षाकर्मी अवधेश ने तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसीपी के मुताबिक, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी शुभम को बुधवार को पकड़ लिया। शुभम ने बताया कि सोमवार शाम को जब पूर्व अध्यक्ष का काफिला विक्टोरिया स्ट्रीट से गुजर रहा था। उसी समय वह अपनी बाइक से काफिले के बराबर चल रहा था। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर उसने पूर्व अध्यक्ष के काफिले को ओवरटेक किया और चरक डायग्नोस्टिक के सामने पहुंचते ही पिछली गाड़ी पर पत्थर मार दिया था।