{"_id":"6b00afe92a4e497dbe086c9b","slug":"deliberated-on-ai-learned-techniques-for-stress-management-lucknow-news-c-13-1-lko1028-2018111-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एआई पर मंथन, तनाव प्रबंधन के गुर सीखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एआई पर मंथन, तनाव प्रबंधन के गुर सीखे
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस (25 नवंबर) के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विभिन्न विभागों में शैक्षणिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भूगोल विभाग में ''स्मार्ट सिटी बनाम पारंपरिक नगर नियोजन'' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें पक्ष में ऋषभ साहू और विपक्ष में शिवानी पाठक विजेता रहे। कविता पाठ में कविता कुशवाहा, सत्यम मिश्रा समेत छह, गायन में श्रुति रस्तोगी और कशिश वर्मा तथा नृत्य में दीपाली निषाद समेत पांच विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी।
शिक्षाशास्त्र विभाग में ''क्या एआई शिक्षक का स्थान ले सकता है?'' विषय पर वाद-विवाद हुआ। इसमें शिवम प्रथम, मयंक पटेल द्वितीय और आकाश पटेल तृतीय रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. श्रवण कुमार और प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि तकनीक शिक्षक का स्थान नहीं ले सकती। अंग्रेजी एवं आधुनिक यूरोपीय भाषा विभाग में कैंपस क्रॉनिकल्स के तहत स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता हुई। हेलो स्ट्रेस कार्यशाला में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना शुक्ला ने तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य के उपाय बताए। वाणिज्य विभाग में ''एआई टूल मास्टरक्लास'' के तहत चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की डॉ. श्रद्धा वर्मा ने कंटेंट क्रिएशन से डेटा एनालिटिक्स तक एआई के उपयोग बताए। ब्रिक्स एआई, नैपकिन एआई और जेनस्पार्क समेत विभिन्न टूल का प्रदर्शन किया गया।
एनएसएस ने जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना के प्रति जागरूकता कार्यक्रम किया। जनगणना निदेशालय के उप निदेशक गौरव पांडेय ने युवाओं से समाज को जागरूक करने की अपील की। वहीं, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के 58 सदस्यीय दल ने आईआईएम लखनऊ के ज्ञानोदय पुस्तकालय और प्रेरणा स्थल का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने आधुनिक पुस्तकालय की 24 घंटे संचालित सुविधाओं, शोध डाटाबेस और डिजिटल कार्यप्रणाली की जानकारी ली।