{"_id":"5c3c38b4bdec225eb65de2da","slug":"delhi-cm-kejriwal-will-not-contest-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अरविंद केजरीवाल, प्रबंधन पर करेंगे पूरा फोकस: आप नेता संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अरविंद केजरीवाल, प्रबंधन पर करेंगे पूरा फोकस: आप नेता संजय सिंह
Mon, 14 Jan 2019 12:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद व यूपी के प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसलिए वाराणसी संसदीय क्षेत्र से पार्टी किसी मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल इस बार चुनाव न लड़कर यूपी, दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब व गोवा में चुनावी प्रबंधन पर फोकस करेंगे। काशी और अयोध्या में मंदिरों को तोड़ने के विरोध में पदयात्रा कर रहे संजय सिंह ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में रविवार को यह जानकारी दी।
यूपी में लोस चुनाव को लेकर आप की रणनीति के संबंध में संजय सिंह ने कहा कि आप वाराणसी समेत पूर्वी व पश्चिमी यूपी की कुछ सीटों पर चुनाव जरूर लड़ेगी। खासकर पार्टी की नजर उन सीटों पर है, जहां पर संगठन की स्थिति मजबूत है। आप सांसद ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा यूपी में चुनाव लड़ने को लेकर ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है। फरवरी के अंत तक स्थिति साफ हो जाएगी।