फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   delhi CM Kejriwal will not contest lok sabha election

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अरविंद केजरीवाल, प्रबंधन पर करेंगे पूरा फोकस: आप नेता संजय सिंह

Mon, 14 Jan 2019 12:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Jan 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
delhi CM Kejriwal will not contest lok sabha election
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद व यूपी के प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसलिए वाराणसी संसदीय क्षेत्र से पार्टी किसी मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल इस बार चुनाव न लड़कर यूपी, दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब व गोवा में चुनावी प्रबंधन पर फोकस करेंगे। काशी और अयोध्या में मंदिरों को तोड़ने के विरोध में पदयात्रा कर रहे संजय सिंह ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


यूपी में लोस चुनाव को लेकर आप की रणनीति के संबंध में संजय सिंह ने कहा कि आप वाराणसी समेत पूर्वी व पश्चिमी यूपी की कुछ सीटों पर चुनाव जरूर लड़ेगी। खासकर पार्टी की नजर उन सीटों पर है, जहां पर संगठन की स्थिति मजबूत है। आप सांसद ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा यूपी में चुनाव लड़ने को लेकर ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है। फरवरी के अंत तक स्थिति साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed