फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Delhi Blast: Dinesh Mishra of Shravasti died in the Delhi bomb blast

दिल्ली धमाके में श्रावस्ती के युवक की मौत: नहीं मिल रहा था फोन, 11 बजे किसी ने उठाया और कहा कि इमरजेंसी में आओ

Tue, 11 Nov 2025 02:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Nov 2025 02:41 PM IST
सार

रविवार रात को दिल्ली में हुए धमाके में श्रावस्ती के एक युवक दिनेश मिश्रा की भी मौत हो गई। उनका परिवार श्रावस्ती के गांव में रहता है।

विज्ञापन
Delhi Blast: Dinesh Mishra of Shravasti died in the Delhi bomb blast
धमाके के बाद का दृश्य व मृतक दिनेश मिश्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोमवार रात दिल्ली में हुए धमाके में श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के चिकनीपुरवा गांव निवासी दिनेश मिश्रा (34) की भी मौत हो गई। धमाके के बाद से ही भाई दिनेश मिश्रा को फोन कर रहे थे, लेकिन उसका फोन नही मिल रहा था। पूरा परिवार बहुत परेशान था और लगातार हम लोग फोन कर रहे थे। रात लगभग 11 बजे किसी ने फोन उठाया और कहा कि लोकनायक अस्पताल की इमरजेंसी में तत्काल आ जाओ। फोन पर इतना सुनते ही मैं सन्न रह गया और आननफानन लोकनायक अस्पताल के लिए निकला। उक्त बातें दिल्ली बम धमाके में भाई को गंवाने वाले श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गणेशपुर के मजरा चिकनीपुरवा निवासी गुड्डू मिश्रा ने बताई।

विज्ञापन


गुड्डू ने बिलखते हुए बताया कि वो लगभग 12 बजे लोकनायक अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। वो गिड़गिड़ाते रहे कि उनका भाई अंदर है और उन्हें उसका कुशलक्षेम जानना है, लेकिन किसी ने उन्हें अंदर घुसने नहीं दिया। उनके हंगामा करने पर उन्हें अंदर जाने दिया गया, लेकिन उनका भाई दिनेश अंदर नहीं मिला। अंदर मिली लिस्ट में भी उनके भाई का नाम नहीं था, इससे वो और दहशत में आ गए। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - दिल्ली ब्लास्ट: सीएम योगी ने डीजीपी को दिए प्रदेश में सघन जांच के निर्देश, अखिलेश बोले- हर पहलू से हो पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी में एजेंसियां हाई अलर्ट पर, अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ी; ग्राउंड जीरो पर उतरे आईजी


तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
दिल्ली बम धमाके में मृत हुए दिनेश मिश्रा का लगभग 10 साल पहले रीना देवी के साथ विवाह हुआ था। उनके तीन बच्चे बेटा हिमांशु (8) बेटी बिट्टा (7) और सृष्टि (4) हैं। धमाके में पिता की मौत के बाद से बच्चे बिलख रहे हैं। पत्नी रीना देवी ने रोते हुए बताया कि बताया कि पति दिनेश बच्चों को बेहतर शिक्षा देना चाहते थे, लेकिन अब कौन उन्हें पढ़ाएगा।

बोले पिता, टीवी पर समाचार से मिली धमाके की जानकारी
मृतक दिनेश के पिता भूरे मिश्रा ने बताया कि उन्हें टीवी पर दिल्ली में बम विस्फोट की खबर मिली। उन्होंने तुरंत बड़े बेटे गुड्डू को फोन कर सभी के कुशलक्षेम की जानकारी ली। गुड्डू से बात होने के बाद दिनेश को फोन किया, तो उसका फोन बंद मिला जिसके बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। देर रात बेटे के मौत की सूचना मिली।

दो बजे तक भटकने के बाद एसएचओ ने दी मॉर्च्यूरी जाने की सलाह.

गुड्डू ने नम आंखों के साथ बताया कि वो रात लगभग दो बजे तक अस्पताल में भटकते रहे और अपने भाई को यहां-वहां ढूंढते रहे, लेकिन उनके भाई का कुछ पता नहीं चला। इस दौरान एक एसएचओ ने उन्हें मच्र्युरी हाउस जाने की सलाह दी। मॉर्च्यूरी पहुंचने पर उनके भाई का शव अज्ञात में रखा मिला। गुड्डू ने बताया कि उनके भाई के पास आधार मौजूद नहीं था, इसलिए उसके शव को अज्ञात में रखा गया था।

15 साल से रहते हैं दिल्ली, भाई प्रिटिंग प्रेस में करता था काम
मृतक दिनेश मिश्रा के भाई गुड्डू ने बताया कि परिवार के भरण-पोषण के लिए वो 15 साल से दिल्ली में रहते हैं। उनका भाई दिनेश मिश्रा चावड़ी बाजार स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। वो लाल किला के पास घटना स्थल पर किस काम से गया था, इसकी जानकारी नहीं है।

दो दिन पहले ही दिल्ली गए थे दिनेश, परिजन बेहाल
परिजनों ने बताया कि दिनेश मिश्रा कुछ दिन पहले ही घर आए थे और परिवार में हंसी-खुशी का माहौल था। दो दिन पहले ही वो दिल्ली वापस गए थे, इस दौरान सोमवार की देर रात बम धमाके में उनके मौत की सूचना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन सूचना के बाद से ही बिलख रहे हैं और पूरे गांव में मातम जैसा सन्नाटा है।

यूपी में हाई अलर्ट, प्रमुख शहरों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

वहीं, सोमवार को धमाके के बाद ही यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं। गश्त, चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है।

लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और बाजारों में भी सुरक्षा बाढ़ की गई। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed