{"_id":"613a13bb12ee8a3dcd0dacbb","slug":"deepotsav-in-ayodhya-on-november-3-ramnagari-will-be-lit-with-seven-and-a-half-lakh-lamps-tourism-department-started-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नवंबर को अयोध्या में दीपोत्सव : साढ़े सात लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, पर्यटन विभाग ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नवंबर को अयोध्या में दीपोत्सव : साढ़े सात लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, पर्यटन विभाग ने शुरू की तैयारी
Thu, 09 Sep 2021 07:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 09 Sep 2021 07:31 PM IST
सार
तीन नवंबर को छोटी दीपावली के दिन अयोध्या में 7.50 लाख दीयों एक साथ जलाकर पर्यटन विभाग अपना ही पिछला रिकार्ड तोड़कर नया विश्व रिकार्ड कायम करेगा। विभाग ने दीपोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम बनाने के लिए नई थीम तैयार करने की योजन बनाई है।
विज्ञापन
अयोध्या दीपोत्सव 2020
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस वर्ष रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव पर फिर नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है। तीन नवंबर को छोटी दीपावली के दिन अयोध्या में 7.50 लाख दीयों एक साथ जलाकर पर्यटन विभाग अपना ही पिछला रिकार्ड तोड़कर नया विश्व रिकार्ड कायम करेगा। विभाग ने दीपोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम बनाने के लिए नई थीम तैयार करने की योजन बनाई है। विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बृहस्पतिवार को दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए हर कार्य को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग में आयोजित वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने कहा कि दीपोत्सव में सूचना विभाग की ओर से साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक भव्य झांकियों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने रोचक, समसामयिक एवं व्यवहारिक झांकियों का प्रस्तुतीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह की ब्रांडिंग का कार्य भी सूचना विभाग की ओर से ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग की ओर से राम वनगमन मार्ग, शिल्प बाजार, संग्रहालय परिसर में डिजिटल रामायण का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही भोपाल, बिहार, गोंडा एवं अयोध्या के दलों की ओर से सुंदर एवं मनमोहक झांकियों प्रस्तुत की जाएगी। 24 दलों की ओर से पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक तथा अन्य कार्यक्रम संपन्न होंगे। दीपोत्सव के अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा शिल्प प्रदर्शनी, चित्राकृतियों की प्रदर्शनी तथा श्रीराम की वैश्विक यात्रा मंचन से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, अयोध्या की ओर से दीपोत्सव-2021 में राम की पैड़ी पर 7.50 लाख दिए एक साथ प्रज्ज्वलित करने के लिए दिये, बाती, तेल एवं स्वयंसेवकों की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में विभाग के विशेष सचिव पर्यटन मनोज कुमार, संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्र, सहायक निदेशक सूचना ऋषि सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।