{"_id":"b1d4671447683d45b5d6aeb2c8f1ec31","slug":"deepdan-in-gomti-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपदान से जगमग हुई गोमती नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपदान से जगमग हुई गोमती नदी
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Thu, 31 Oct 2013 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी के तटों पर बढ़ता अतिक्रमण एक बड़ा खतरा है। इससे नदियों का स्वाभाविक स्वरूप नष्ट हो रहा है।
विज्ञापन
इसलिए सरकार के लिए जरूरत है कि, नदी तटों पर किसी भी तरह से अवैध कब्जे न होने दे।
इससे ही नदियों का वास्तविक संरक्षण किया जा सकेगा।
सिटीजन फॉर सस्टेनुबल डवलपमेंट इंडिया की ओर से खाटू श्याम मंदिर के पास मिशन कल के लिए जल के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
यहां शाम को गोमती आरती हुई। जिसमें सैकड़ों लोगों ने दीपदान किया।
दीपदान के दौरान गोमती का नजारा देखने वाला था। मानो आमसान में तारों का प्रतिबिंब नदी में उतर आया हो।
मिशन के संयोजक पूर्व पीसीएस अधिकारी चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि, इस अभियान में लगभग 500 से अधिक नदी मित्रों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है।
हरियाली बढ़ाने के लिए अष्टवृक्ष रोपण अभियान संचालित किया जा रहा है।
जिसके तहत 10000 से अधिक नागरिकों ने रोपण का संकल्प लिया है। इससे नदी किनारे अतिक्रमण घटेगा।