13वें स्मार्ट सिटी पेंच फंसा, ऐसे होगा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में तेरहवां स्मार्ट सिटी रायबरेली बनेगा या मेरठ, इस पर मुहर 15 सितंबर को मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में बुलाई गई राज्यस्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति की बैठक में लगेगी।
स्थानीय निकाय निदेशालय ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
संचालन समिति की बैठक से पहले नगर विकास मंत्री मो. आजम खां व सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह कोलंबिया से लौट आएंगे।
केंद्र ने पहले चरण में यूपी के 13 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय किया है।
केंद्र को भेजे गए 14 शहरों के नाम
स्मार्ट सिटी के लिए राज्य के 13 शहरों को चुनने के लिए 29 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लखनऊ सहित 14 शहरों के नाम केंद्र सरकार को भेजे गए।
इसमें तेरहवे शहर में रायबरेली को ‘ए’ व मेरठ को ‘बी’ करते हुए तर्क दिया कि केंद्रीय फॉर्मूले के अनुसार इन दोनों शहरों को 75-75 अंक मिले हैं।
इसलिए तेरहवें शहर का नाम केंद्र अपने स्तर पर तय करे। मगर केंद्र ने 12 शहरों का नाम फाइनल किया और 13वें शहर के लिए राज्य सरकार को अधिकृत कर दिया।