फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Decision on teachers recruitment.

29,334 शिक्षक भर्ती: प्रोफेशनल कोर्स वालों पर लिया अहम निर्णय

Thu, 25 Jun 2015 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Jun 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
Decision on teachers recruitment.

उच्च प्राइमरी स्कूलों में चल रही 29,334 गणित-विज्ञान शिक्षक पदों पर भर्ती में प्रोफेशनल कोर्स वालों को भी काउंसलिंग में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) से बातचीत कर 82 अंक पर पास किए गए टीईटी वालों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। उन्होंने कहा है कि ये सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद ही पात्रों को शिक्षक का नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन किया था पर काउंसलिंग में नहीं दिया मौका

Decision on teachers recruitment.

सचिव बेसिक शिक्षा ने अधिकारियों के साथ बैठक में गणित-विज्ञान शिक्षक पद के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के बारे में हाईकोर्ट में चल रहे मुकदमों की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में प्रोफेशनल कोर्स वालों ने भी आवेदन किया था, लेकिन इन्हें काउंसलिंग में शामिल नहीं किया गया। इसलिए टीईटी में 82 अंक पर पास किए जाने वालों से आवेदन लेने के बाद शुरू होने वाली काउंसलिंग में इनको भी शामिल किया जाएगा।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को निर्देश दिया कि एनआईसी से समय मिलने के बाद आवेदन लेने का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। आवेदन के लिए अधिक समय नहीं दिया जाएगा, जिससे काउंसलिंग जल्द पूरी कराई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed