फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death threat to CM Yogi Adityanath, case filed.

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी, मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 08 Aug 2022 04:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Aug 2022 04:07 PM IST
सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। धमकी पुलिस कंट्रोल रूम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी गई।

विज्ञापन
death threat to CM Yogi Adityanath, case filed.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी पुलिस कंट्रोल रूम 112 के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर भेजे गए संदेश के जरिए दी गई। जानकारी होने पर ऑपरेशन कमांडर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक यूपी 112 मुख्यालय में ऑपरेशन कमांडर के पद पर तैनात सुभाष कुमार ने तहरीर दी जिसमें आरोप लगाया कि यूपी 112 मुख्यालय के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक दो अगस्त की शाम आपरेशन कमांडर के मुताबिक वह आफिस में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच यूपी 112 के सोशल मीडिया के वाट्सएप नंबर पर एक नंबर से शाहिद खान नामक युवक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। आपरेशन कमांडर ने इसकी जानकारी संप्रेक्षण अधिकारी अंकिता दुबे को दी। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।


आपरेशन कमांडर द्वारा वाट्सएप पर दी गई धमकी के मैसेज का स्क्रीन शाट भी मुहैया करा दिया गया है। सर्विलांस और साइबर सेल समेत पुलिस की कई टीमें नंबर के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। उसकी लोकेशन आदि ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही धमकी देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed