फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death of women patient

महिला की मौत के बाद लारी में बवाल

Sun, 14 Jul 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Death of women patient
लारी कार्डियोलॉजी में मरीज की मौत पर बवाल, दो बजे तक बंद रही इमरजेंसी, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
विज्ञापन

केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी में शुक्रवार रात करीब दो बजे महिला मरीज की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। गुस्साए तीमारदारों ने रेजिडेंट और सुरक्षाकर्मियों की पिटाई कर दी।
रेजिडेंटों ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला। नाराज रेजिडेंटों ने इमरजेंसी सेवा बंद कर दी। ओपीडी में भी काफी देर तक मरीज नहीं देखे गए।
विज्ञापन

इससे दिल के गंभीर मरीज इधर-उधर भटकते रहे। दोपहर बाद तय हुआ कि कार्डियोलॉजी में पुलिस चौकी खुलेगी। कुछ दिन तक पीएसी भी तैनात रहेगी।
इस पर रेजिडेंट मान गए और चिकित्सा व्यवस्था बहाल हुई। दूसरी तरफ तीमारदारों का आरोप है कि बार-बार कहने के बाद भी चिकित्सकों ने मरीज को नहीं देखा, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खदरा डालीगंज निवासी सायरा बानो (50) को शुक्रवार देर रात दिल का दौरा पड़ा। परिवारीजन उन्हें लेकर केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी विभाग पहुंचे।
यहां चिकित्सक सीपीआर यानी सीने को दबाकर फुफुस्सीकरण के जरिये आक्सीजन दे रहे थे कि महिला की मौत हो गई। इससे परिवारीजन आक्रोशित हो गए।
तीमारदार फारूख का आरोप है कि वह शुक्रवार शाम को भी एक बार केजीएमयू आए थे। यहां कुछ दवाएं देने के बाद मरीज को घर भेज दिया गया।
वह रात में दोबारा आए तो काफी देर तक मरीज को देखा नहीं गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिवार के अन्य लोग भी यहां पहुंच गए।
रात करीब दो बजे के बाद हंगामा शुरू हो गया। रेजिडेंट का आरोप है कि करीब 100 ज्यादा की संख्या में पहुंचे तीमारदारों ने सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई कर दी।
वे रेजिडेंटों पर हमलावर हो गए। रेजिडेंटों भागकर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। कर्मचारी पिछले दरवाजे से भाग निकले। हमलावरों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की।
सूचना पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची। तब जाकर हमलावर भागे। इसके बाद रेजीडेंटों ने काम बंद कर दिया। सुबह सीनियर डॉक्टर मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी मामले की जानकारी हुई।

इमरजेंसी और ओपीडी बंद कर दी गई। इस दौरान मरीजों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। करीब 10 बजे के बाद ओपीडी शुरू हुई, लेकिन इमरजेंसी दो बजे तक बंद रही।
आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरएएस कुशवाहा ने बताया कि तीमारदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए वजीरगंज थान में तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के तीमारदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed