{"_id":"6acbfb375fc6c6c9bf03ce61","slug":"deadline-for-learner-registration-extended-to-the-14th-lucknow-news-c-13-lko1096-1961780-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लर्न पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लर्न पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 तक बढ़ी
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय रजिस्ट्रेशन नंबर (LURN) पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 14 अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकेंगे। पहले इसकी अंतिम तिथि 10 अक्तूबर निर्धारित थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को इसे अंतिम अवसर बताते हुए समय सीमा के भीतर पंजीकरण पूरा करने की सलाह दी है।
लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए लर्न पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर समर्थ पोर्टल का लिंक उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को इसी पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी के पास आधार कार्ड या आरक्षण प्रमाणपत्र की प्रति उपलब्ध नहीं है, तो वह संबंधित दस्तावेज के लिए आवेदन प्रपत्र भी संलग्न कर सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें।