फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body

Lucknow News: लापता युवक का शव करौती नाले में मिला

Mon, 30 Oct 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 30 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dead body
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के करौती नाले में रविवार को एक युवक का शव मिला। शनिवार शाम से लापता युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। इससे युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस छानबीन में मृतक की पहचान जगतपुर के पूरे शुक्लन मजरे चिचौली निवासी अतुल शुक्ला (32) के रूप में हुई। वह मध्य प्रदेश के सतना में रहकर खेती करता था। पिछले दिनों अतुल अपने पैतृक गांव आया था। शनिवार शाम बाइक से बाजार जाने के बाद अतुल घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

काफी तलाश करने पर भी अतुल का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रविवार सुबह गांव से साढ़े तीन किलोमीटर दूर करौती नाले में अतुल का शव मिला। सूचना पर सीओ डलमऊ अरुण नौहवार ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। एएसपी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट से युवक की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed