{"_id":"660c71d4277ebddcb30b8679","slug":"dead-body-of-young-man-found-on-the-driving-seat-of-the-car-lucknow-news-c-13-lko1027-671690-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार की ड्राइविंग सीट पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार की ड्राइविंग सीट पर मिला युवक का शव
Wed, 03 Apr 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई थानाक्षेत्र में मंगलवार दोपहर सेवानिवृत्त रेलकर्मी के बेटे का शव कार में ड्राइविंग सीट पर मिला। पुलिस का दावा है कि युवक शराब का आदी था और उसी के चलते उसकी मौत हुई है। फिलहाल परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है।
रेलवे से सेवानिवृत्त रोमेश विजय पॉल परिवार संग पीजीआई के एल्डिको इलाके में रहते हैं। उनका बेटा सुशांत पॉल (46) सोमवार को कार लेकर घर से निकले थे, पर घर नहीं लौटे। मंगलवार दोपहर सुशांत की कार घर से 200 मीटर दूरी पर खड़ी मिली। ड्राइविंग सीट पर उनका शव पड़ा था।
एफएसएल की टीम की जांच के बाद पुलिस ने सुशांत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार से पुलिस को खाली गिलास मिले। इंस्पेक्टर पीजीआई बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि नशे की वजह से सुशांत की पत्नी बच्चों को लेकर दो साल पहले मायके चली गई थीं। पुलिस का कहना है कि सुशांत की कार का पेट्रोल खत्म हो गया था। आशंका है कि अधिक शराब के सेवन की वजह से उनकी मौत हुई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी। परिवार में मां शकुंतला और एक भाई है। सुशांत बेरोजगार थे।