फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of unknown youth found near the drain

Lucknow News: नाले के पास मिला अज्ञात युवक का शव

Mon, 15 Jul 2024 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 15 Jul 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Dead body of unknown youth found near the drain
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला के रामपुर त्रिभोना गांव के निकट नाले में शनिवार देर शाम एक युवक की लाश पड़ी मिली। गिलौला पुलिस ने पहचान न होने पर लाश को भिनगा मर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

राप्ती नदी में आई भीषण बाढ़ से गिलौला थाना क्षेत्र का ग्राम रामपुर त्रिभोना भी प्रभावित हुआ था। यहां गांव के निकट कुछ वर्ष पूर्व राप्ती नदी की बाढ़ की विभीषिका के कारण कुंडा तालाब से सटा एक नाला बन गया था। इसमें राप्ती बाढ़ का पानी आता रहता है। इसी नाले के किनारे शनिवार शाम नित्य क्रिया को गए ग्रामीणों ने देखा कि कीचड़ से सनी किसी युवक की लाश पड़ी है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने गिलौला पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय ने ग्रामीणों के सहयोग से लाश को बाहर निकलवाया। देखने से प्रतीत हो रहा था कि यह लाश पांच से छह दिन पुरानी है। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर मर्चरी हाउस भिनगा भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 72 घंटे में यदि युवक की पहचान न हुई तो लाश का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed