साड़ी के फंदे से लटकता मिला युवती का शव, पिता ने पति व परिवार पर लगाए ये आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला के मुताबिक बुधवार को कनकहा के कीर्तिखेड़ा गांव में सूरज के घर में उसकी पत्नी बीनू का शव कमरे की छत में लगे लोहे के कुंडे में साड़ी के सहारे लटकता मिला।
पड़ोसियों ने दी मौत की सूचना
सूरज के मुताबिक उसने आठ माह पहले बीनू से प्रेम विवाह किया था। वहीं बीनू के पिता ने पति सूरज व बाबा पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। आरोप है कि मंगलवार को सूरज व उसके बाबा ने बीनू से दो लाख रुपये मायके से लाने के बाद ही घर में रखने की बात कही थी।
देर रात बीनू का शव फंदे से लटकता मिला। पड़ोसियों ने मौत की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।