{"_id":"5fc9e7b38ebc3ecfa06686d8","slug":"dead-body-of-a-man-found-in-drain-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकीः नाले में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकीः नाले में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
Fri, 04 Dec 2020 07:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 04 Dec 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी) में एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को नाले में फेंक दिया गया। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में लोनी नाला में नग्न हालत में युवक का शव मिला है। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो इस बारे में पुलिस को बताया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के शरीर में चोट के निशान भी पाए गए है। पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
पुलिस के मुताबिक लोनीकटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ग्राम अख्यापुर मार्ग स्थिति लोनी नाला में नग्न अवस्था में एक युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। इस मामले की जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर अशोक यादव ने शव को बाहर निकलवाया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवक की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है। युवक का शरीर पूरी तहर नग्न अवस्था में था उसके पास कपड़े कुछ दूरी पर पड़े मिले हैं। मृतक के हाथ व पीठ पर मारने पीटने के निशान बताए जा रहे हैं।
इससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी दूसरे जिले का निवासी है और उसके शव को यहां डाला गया है। पुलिस पड़ोसी जनपद लखनऊ, रायबरेली व अमेठी और सुल्तानपुर पुलिस से भी संपर्क कर मृतक के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अशोक यादव ने बताया नाला के पानी में शव मिला है। कुछ दूरी पर दो जींस पैंट शर्ट व एक नेकर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलने पर कार्रवाई की जाएगी।