{"_id":"5de632c78ebc3e547a44af20","slug":"dead-body-of-a-mainpuri-businessman-found-in-farm-house-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मैनपुरी के कारोबारी की मौत, फार्म हाउस में मिला शव, हत्या का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में मैनपुरी के कारोबारी की मौत, फार्म हाउस में मिला शव, हत्या का शक
Tue, 03 Dec 2019 03:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Dec 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
नितिन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में मड़ियांव के बौरूमऊ गांव स्थित शिवराम पांडेय के फार्म हाउस में मैनपुरी के कारोबारी नितिन यादव उर्फ गुड्डू (45) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव फार्म हाउस के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। वे लखनऊ में एक जमीन का बैनामा कराने आए थे।
चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। वहीं, परिवारीजनों ने हत्या का शक जताया है। प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार सिंह के मुताबिक, मैनपुरी के करहल निवासी डॉ. रामकुमार यादव जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष हैं।
उनके बेटे नितिन यादव रविवार दोपहर चालक नीरज के साथ बौरुमऊ निवासी शिवराम पांडेय के पास आए थे। चालक नीरज के मुताबिक, रात में नितिन और शिवराम दोनों काफी देर तक बातचीत करते रहे। इसके बाद खाना खाने के बाद दूसरी मंजिल स्थित कमरे में सोने चले गए। शिवराम के नौकर ने सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे नीरज को बताया कि नितिन बिस्तर से नीचे गिरे हुए है।

कराने आए थे जमीन का बैनामा
यह सुनते ही वह भागकर वहां पहुंचा। नीरज के मुताबिक, कमरे में शिवराम पांडेय कपड़े पहन रहे थे। वहीं, नितिन बिस्तर से नीचे गिरे थे। यह देखकर नीरज ने नितिन की दूसरी पत्नी निशा को फोन कर सूचना दी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने कमरे की पड़ताल शुरू की। इस बीच निशा भी भाई के साथ वहां पहुंच गई।
परिवारीजनों के मुताबिक, नितिन बौरूमऊ में शिवराम पांडेय के जरिए एक जमीन का बैनामा कराने आए थे। हालांकि, उनकी कुछ जमीन मड़ियांव में पहले से है। वह अक्सर बौरूमऊ गांव के फार्म हाउस पर आते थे। लेकिन रविवार को वह कब आए इसकी जानकारी परिवारीजनों को नहीं थी।
परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नितिन की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। डॉक्टरों ने बिसरा व हार्ट सुरक्षित रखा है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।