फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body of a lady found in forest in kakori

अज्ञात महिला की हत्या कर जंगल में फेंका शव, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

Mon, 25 Nov 2019 01:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Nov 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
dead body of a lady found in forest in kakori
मौके पर पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
काकोरी में टीएसएम अस्पताल के पास स्थित समदा जंगल में रविवार सुबह 40 साल की विवाहिता का शव मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला की गला घोंटा गया, इसके बाद सिर पर कई वार किए गए हैं। ग्रामीणों ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन


वहीं, सूचना के बाद दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में काफी देर तक उलझी रही। अधिकारियों की फटकार के बाद काकोरी पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन असफल रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक काकोरी प्रमोद कुमार मिश्रा के मुताबिक, टीएसएम अस्पताल समदा गांव के जंगल में अज्ञात महिला के शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने सुबह दी थी। पुलिस ने शिनाख्त के लिए पुलिस ने समदा, अनौरा, बेगमगंज, चकौली, कलिया खेड़ा, मौदा, प्यारेपुर, डिघिहा सहित दर्जनभर गांवों के ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के गले पर रस्सी से कसने के निशान

पुलिस के मुताबिक, महिला के गले पर रस्सी से कसने के निशान है। वहीं, सिर चोट के निशान भी मिले है। पुलिस के मुताबिक, शव दो दिन पुराना लग रहा है। महिला के शरीर पर साड़ी, ब्लाउज, स्वेटर, पैर में पायल व बिछिया है। एएसपी ग्रामीण विक्रांत वीर ने निरीक्षण किया।

पुलिस को आशंका है कि महिला आसपास के जिले की है। हत्या के बाद शव यहां फेंका गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों में दर्ज गुमशुदगी की जानकारी भी मंगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed